साल के 365 दिन हरा चारा, अब आपके द्वार!

हमारा प्रीमियम साइलेज बढ़ाए आपके पशुओं का दूध और फैट। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे भरोसेमंद।

Hand holding a handful of organic silage for agricultural feeding, outdoor setting.

साइलेज क्या होता है?

जिस तरह हम सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उनका अचार बनाते हैं, उसी तरह साइलेज हरे चारे (जैसे मक्का) को संरक्षित करने की एक वैज्ञानिक विधि है। इसमें हरे चारे को उसकी सबसे पौष्टिक अवस्था में काटकर, हवा रहित (Air-tight) वातावरण में दबाकर रखा जाता है।

साइलेज की मुख्य विशेषताएं:

साल भर हरा चारा: जब बाहर सूखा हो या हरा चारा उपलब्ध न हो, तब भी आपके पशुओं को ताजा और पौष्टिक चारा मिलता है।
पोषक तत्वों से भरपूर: साइलेज बनाने की प्रक्रिया में चारे की शुगर और प्रोटीन सुरक्षित रहते हैं, जिससे यह साधारण सूखे भूसे से कहीं ज्यादा ताकतवर होता है।
आसान पाचन: फर्मेंटेशन (Fermentation) की वजह से यह चारा पशुओं के लिए पचाने में बहुत आसान होता है, जिससे उनका स्वास्थ्य और हाजमा बेहतर रहता है।
जीरो वेस्टेज: पशु इसे बड़े चाव से पूरा खाते हैं, जिससे चारे की बर्बादी बिल्कुल नहीं होती।

हमारे उत्पाद

प्रीमियम मक्का साइलेज

विशेषता: इसमें मक्के के दानों (Grain) की मात्रा अधिक होती है।
फायदा: गाय-भैंस के रिकॉर्ड दूध उत्पादन के लिए, दूध में फैट और SNF की मात्रा बढ़ती है एवं “एनर्जी बूस्टर” का काम करता है।
निरंतरता: सूखे के समय में भी पोषक तत्वों की मात्रा कम नहीं होती, जो कि यूनिवर्सिटी रिसर्च (जैसे GBPUAT, पंतनगर) में भी साबित हो चुका है।

सफेद चुकंदर साइलेज

विशेषता: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए हमारी विशेष पेशकश! देश का एकमात्र सफेद चुकंदर से निर्मित पशु आहार।
फायदा: वाइट बीटरूट पशुओं के लिए बेहद ठंडी और पाचक (Digestible) प्रकृति का होता है।
अधिक स्वादिष्ट: इसमें प्राकृतिक शुगर और रस अधिक होता है, जो पशुओं की भूख बढ़ाता है और उनके शरीर में चमक लाता है।

मिश्रित साइलेज

विशेषता: इसमें मक्का के साथ प्रोटीन युक्त चारे मिलाए गए हैं।
फायदा: यह एक “Total Mixed Ration” (TMR) है। इसमें प्रोटीन और ऊर्जा का सही संतुलन है, जिससे आपको अलग से महंगी खली-बिनौला देने की जरूरत नहीं पड़ती।
बेहतर पाचन : अलग-अलग किस्म के रेशों (fibers) के मिश्रण से पशु का पाचन और पोषक तत्वों का उपयोग (utilization) बेहतर होता है, जिससे पशु अधिक ऊर्जा प्राप्त करता है।
हमारे साइलेज की खासियत
खासियत (Features)
हमारा तरीका (Our Process)
आपका फायदा (Your Benefit)
बारीक कुट्टी
मशीनों द्वारा सही साइज की कटाई
पशु इसे पूरा खाते हैं, बर्बादी जीरो
पोषक तत्व
दानों को क्रश (Crush) करना
शरीर को 100% पोषण मिलता है
लम्बी लाइफ
एयर-टाइट पैकिंग (Oxygen-free)
12 महीने तक हरा और ताजा चारा

संपर्क करे

Office: आर.के. पुरम, स्ट्रीट नं. 3, मानपुर रोड, काशीपुर-244713, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
Factory: ग्राम अल्हैदादपुर मुबारक उर्फ ​​नवादा चौहान, नहटौर-किरतपुर रोड बिजनौर, उत्तर प्रदेश- 246733
मोबाइल: +91 9149351267, +91 6306154891
टोल फ्री: 1800 180 1809
ई-मेल: info@panelaindia.com
Scroll to Top